बिहार

शहीद भगत सिंह की जयंती पर सीपीआई ने उन्हें किया याद, निकाली रैली

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) सीपीआई एम द्वारा भगत सिंह की 119वीं जयंती को लोकतंत्र बचाओ दिवस के रूप में मनाया गया तथा लोकतंत्र बचाओ मार्च का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनो सीपीआई एम कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. मार्च गाँधी मैदान अवस्थित भगत सिंह की प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर सहभागी सभी कार्यकर्त्ताओं ने माल्यार्पण किया गया. प्रतिमा स्थल पर ही सभा का आयोजन भी किया गया.

सभी वक्ताओं ने भगत सिंह और लोकतंत्र विषय पर अपने अपने विचार प्रस्तुत कियें. वक्ताओं प्रकाश डाला कि भगत सिंह ऐसे लोकतंत्र की स्थापना के हिमायती थे जिसमें विकास का अवसर सभी कों समान रूप से मिले. आरएसएस को फायदा पहुंचाया जा रहा है,यह सर्वथा भगत सिंह के विचारों के विपरीत है. सभी वक्ताओं ने एक स्वर से मांग किया कि काटे के नामो को पुनः मतदाता सूची में शामिल किया जाए. सभा को मुख्य रूप से राज्य सचिवमंडल सदस्यगण अहमद अली, मनोज कुमार चंद्रवंशी, भोला प्रसाद दिवाकर के अलावा अरुण कुमार मिश्रा गणेश सिंह देवेंद्र चौरसिया, कुलभूषण सुजीत कुमार ,शंकर शाह, राजीव रंजन, विजय सिंह, आमोद कुमार, प्रवीण कुमार, किशोर कुमार,दीपक कुमार और अशरफ अली आदि ने संबोधित किया।

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

error: