बिहार

मिन्हाज नगर हत्याकांड में तौसीफ गिरफ्तार, बंटी उर्फ काना अब भी फरार…

फुलवारीशरीफ, अजित। मिन्हाज नगर स्थित खंडहरनुमा मकान में मोटरसाइकिल मैकेनिक मोहम्मद मेहताब की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद तौसीफ के रूप में की गई है, जबकि इस वारदात में शामिल बंटी उर्फ काना अब भी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.बता दें कि 19 जनवरी को मोटरसाइकिल मैकेनिक मोहम्मद महताब की गोली मारकर हत्या कर दिया गया था.उसका शव मिन्हाज नगर खलीलपुरा के बीच संकरा रस्ता में अवस्थित एक खाली पड़े खंडहर नुमा मकान में मिला था।

इस संबंध में एसडीपीओ फुलवारी शरीफ सुशील कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान मोहम्मद तौसीफ ने स्वीकारोक्ति बयान में बताया है कि उसने अपने सहयोगी बंटी उर्फ काना के साथ मिलकर महताब की गोली मारकर हत्या की थी. पुलिस के अनुसार यह वारदात आपसी रंजिश के कारण अंजाम दी गई थी।

Advertisements
Ad 1

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक महताब और आरोपित सभी अपराधी प्रवृत्ति के रहे हैं तथा इनका पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. तौसीफ पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है. वहीं बंटी उर्फ काना हत्या, चोरी और छिनतई समेत कई मामलों में नामजद रहा है और पूर्व में जेल भी जा चुका है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कुछ दिन पूर्व गांजा कारोबारी मोहम्मद मुनचुन को चाकू मारकर घायल करने की घटना में भी इन आरोपितों की संलिप्तता सामने आई है. पुलिस इस पूरे गिरोह के आपराधिक नेटवर्क की भी जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपित बंटी उर्फ काना की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं गिरफ्तार आरोपी तौसीफ से पूछताछ कर पुलिस अन्य आपराधिक घटनाओं की भी जानकारी जुटा रही है।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिल्म “हक़” का विशेष प्रदर्शन

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

error: