बिहार

तारकेश्वर प्रसाद बिहार राज्य के 24वें वित्त मंत्री करेंगे कल बजट पेश

अररिया(रंजीत ठाकुर): सीमांचल के लोग बिहार के उपमुख्यमंत्री सह नए वित्त मंत्री तारकेश्वर प्रसाद से नए बजट को लेकर आस लगाए बैठे हुए हैं। कल सोमवार 28 फरवरी को वित्त मंत्री करेंगे नए बजट पेश क्षेत्र के लोगों को वित्त मंत्री से हैं उम्मीद, लोक हित में होगा बजट। बजट को लेकर गृहणी, किसान, मजदूर व व्यापारी कहते हैं अब तक महंगाई चरम पर है, खाने पीने के सामान से लेकर कपड़े, पेट्रोल, डीजल, सामानों में दिन प्रतिदिन कीमत में वृद्धि होने से आम लोगों के ऊपर बोझ बनता जा रहा है।

नए बजट को लेकर क्या कहते हैं स्थानीय लोग:-

व्यापारी महेश प्रसाद गुप्ता बताते हैं कि सरकार के द्वारा क्षेत्र में किए गए कार्यों का सराहना करते हैं लेकिन महंगाई चरम पर है।

संतोष साह बताते हैं कि विकास के नाम पर ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत स्तर पर योजनाओं में काफी लूट का खसौट हो रहा है। प्रखंड मुख्यालय में बिना घूस दिए गरीबों का काम नहीं होता है। सरकार और वित्त मंत्री से उम्मीद करते हैं कि इन सारी बातों पर ध्यान देंगे।

Advertisements
Ad 1

सब्जी व्यापारी वीरेंद्र दास बताते हैं कि इस वित्तीय वर्ष में खाने पीने की सामान से लेकर सब्जियों की कीमतों में काफी वृद्धि हुआ है। हम लोग नए वित्त मंत्री से उम्मीद करते हैं की महंगाई पर ध्यान रखेंगे।

स्थानीय समाजसेवी कौशल कुमार बताते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर पूरी तरह बिगड़ चुका है, जिसको देखने वाला कोई नहीं है सरकार के द्वारा लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद शिक्षा में गिरावट आ रही है। हम लोग उम्मीद करते हैं कि नए वित्तीय वर्ष में इस पर सुधार होगी।

समाजसेवी अरुण कुमार सिंह बताते हैं कि किसानों को महंगाई के चलते काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है हम लोग नए वित्त मंत्री से उम्मीद करते हैं कि किसानों के हित में नए बजट लेकर जरूर आएंगे।

Related posts

जनता के द्वार सरकार, जन सहभागिता ही योजनाओं की सफलता का आधार-विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री

पटना में यातायात व्यवस्था का औचक निरीक्षण, हड़ताली मोड़ पर एसपी ट्रैफिक ने संभाली कमान

शेखपुरा डीएम-एसपी ने ‘सासा कलेक्शन’ का औचक निरीक्षण किया, 100 मजदूरों को PF से जोड़ने का निर्देश

error: