बिहार

तख्त पटना साहिब कमेटी की बैठक हुआ स्थगित कल फिर से होगी

पटना(न्यूज क्राइम 24): तख्त श्री हरिमन्दिर जी पटना साहिब कमेटी की अहम बैठक आज हुई जिसमें पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह पर फैसला लेना था। मीटिंग में अभी कोई निर्णय नहीं निकला और अध्यक्ष के द्वारा मीटिंग को जारी रखते हुए कल सुबह 11.30 बजे इस पर पुनः चर्चा की जायेगी। तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह के द्वारा अरदास करने के पष्चात मीटिंग की षुरुआत की गई।

Advertisements
Ad 1

तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने जानकारी देते हुए बताया महासचिव द्वारा उनकी मंजूरी के बाद आज की मीटिंग का पत्र जारी किया था पर किन्हीं कारणवंष वह मीटिंग में नहीं पहुंच सके पर मीटिंग हाल में चलती मीटिंग में उन्हें महासचिव इन्द्रजीत सिंह का एक पत्र मिला जिसमें उन्होंने मीटिंग को कल 10 तारीख को रखने की बात कही और कल वाली मीटिंग में हाजिर होने की बात कही गई जिसके आधार पर सभी सदस्यांे ने मीटिंग को कल तक जारी रखने का फैसला लिया। आज की मीटिंग में अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्दर सिंह, उपाध्यक्ष गुरविन्दर सिंह, सचिव हरबंस सिंह, सदस्य डा गुरमीत सिंह, महिन्दरपाल सिंह ढिल्लो, राजा सिंह के इलावा सुपरीटेंडेट दलजीत सिंह एवं मीडीया प्रभारी सुदीप सिंह मौजूद रहे।

Related posts

पटना सिटी में भगवान जगन्नाथ जी के रथ का निर्माण शुरू, 150 वर्षों पुरानी परंपरा आज भी कायम

महावीर कैंसर संस्थान में सैंगर सीक्वेंसिंग लैब का उद्घाटन, कैंसर जांच और उपचार को मिलेगी नई दिशा

दो देशी कट्टा, दो कारतूस के साथ दो गिरफ्तार, मोबाइल में हथियार की तस्वीर से खुला राज

error: