बिहार

रेग्युलर क्लासेस करें और दुसरो को शिक्षक बनाने वाला शिक्षक बनें

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): पटना के जानीपुर गाजा चक महमदपुर स्थित मिर्जा गालिब बीएड कॉलेज में शनिवार को दीक्षारंभ कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एक से बढ़कर एक नृत्य गीत व संगीत पेश कर खूब धमाल मचाया । महाविद्यालय अध्यक्ष ने छात्र छात्राओं से कहा कि केवल शिक्षक की नौकरी पाने के लिए बीएड कोर्स न करें बल्कि ऐसा शिक्षा ग्रहण करें जिससे आप दूसरों को अपने जीवन में शिक्षक बना सकें। यहां से शिक्षा ग्रहण कर डिग्री लेने के बाद अपने जीवन में ऐसा काम करें जिससे आप दूसरों को रोजगार दे पाये। इस उपलब्धि के बाद हर कोई आपके ऊपर गर्व करेगा कि आपने मिर्जा गालिब बीएड कॉलजे का मान सम्मान बढ़ाया है। अन्य वक्ताओं ने बताया कि मिर्जा गालिब बीएड कॉलेज से निकले कई छात्र-छात्राएं देश ही नहीं बल्कि दुनिया के बड़े-बड़े मुल्कों में अपना परचम लहरा रहे। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि बी ० एड ० सत्र 2021-23 के नामांकित प्रशिक्षुओं के दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । जिसमें पिछले सत्र 2020-22 के प्रशिक्षुओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नये प्रशिक्षुओं का स्वागत के लिए किया गया । इस अवसर पर नये प्रशिक्षुओं का परिचय के साथ – साथ पुराने प्रशिक्षुओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी होने के लिए प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सयैद शोमाइल अहमद , राष्ट्रीय अध्यक्ष प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एशोसिएशन एवं सयैद नाईर इमाम , निदेशक बहेदा बी ० एड ० कॉलेज , दरभंगा उपस्थित थे । इस कार्यक्रम की सफलता के लिए महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ ० अकील हैदर निदेशक नीशात हैदर , उपनिदेशक तारिक हैदर एवं प्राचार्य सहजानन्द शर्मा ने अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की । कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा अतिथियों एवं स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सतीश कुमार को पुष्पहार एवम शॉल देकर स्वागत किया गया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!

error: