बिहार

मदर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पटना एम्स के पास चलाया साफ सफाई अभियान

फुलवारी शरीफ, अजीत। रविवार को गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर मदर इंटरनेशनल एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने पटना एम्स के परिसर एवं आसपास के इलाकों में साफ सफाई अभियान चलाया.

निदेशक अरशद अहमद ने बताया स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम मदर्स इण्टरनैशनल अकादमी फुलवारी शरीफ, पटना के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत श्रमदान का आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चे अपने शिक्षक एवम् शिक्षिकाओं के संग एम्स (फुलवारी शरीफ, पटना) के निकट पहुँचकर सफाई कार्य में संलग्न हो गए. बच्चों एवम् शिक्षकों में उत्साह, उमंग तथा तन्मयता सराहनीय था.

Advertisements
Ad 1

स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों मे तल्हा अख्तर, आसिफ, अरहम, जगदेव, लोकेश, आयुष, सान्तनु, ताशिब, अनस, सन्नी, मासुक, अज्हान, नाजिश, असदफ, रूद्र, शाद, नबील याशीन, अमृत, हर्ष, रौनक, रिशु, आतिफ, अदनान, समीर, तेजश आदि शामिल रहे. विद्यालय के निदेशक अरशद अहमद ने प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी की इस क्रांतिकारी अभियान को अनूठा बताया तथा कहा, कि “अपने आस-पड़ोस की सफाई तो हमारा नैतिक कर्त्तव्य है.अगर हम सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारी को समझ लें तो ऐसे कार्यक्रमों की फिर आवश्यकता ही नहीं पड़ती.

यह कैसी विडंबना है, कि हम अपने घरों की तो सफाई करते हैं लेकिन अवशिष्ट कूड़ा-कचरा गलियों और सड़कों पर फेंक देते हैं।” विद्यालय की प्राचार्या सुप्रिया चटर्जी ने भी स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम की प्रशंसा एवम् सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि “राष्ट्पता महात्मा गाँधी का भी यही सपना था- स्वच्छ भारत हो.बापू का कहना था- “स्वच्छता स्वतंत्रता से अधिक जरूरी है.इससे ही स्पष्ट हो जाता है कि स्वच्छता कितना महत्वपूर्ण हैं.

Related posts

चौक थाना में शांति समिति की बैठक, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त

पेंशनर्स के जीवन प्रमाणीकरण हेतु जागरूकता रथ रवाना, 31 मार्च तक कराएं प्रमाणीकरण

विकास को गति देने में SDG के साथ योजनाओं का समन्वय जरूरी : डॉ. एन. विजयलक्ष्मी

error: