क्राइमताजा खबरेंबिहार

लॉज में मिला संदिग्ध अवस्था मे छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): पटना सिटी के बहादुरपुर थाना क्षेत्र इलाके में आईआईटी की तैयारी करने वाले छात्र का संदिग्ध अवस्था मे शव मिला है। बताया जा रहा है कि राहुल नामक छात्र का कमरे में खून से सना हुआ शव बरामद हुआ है। साथ ही उसके चेहरे और गले पर चोट के निशान मौजूद है। जिसके बाद मौत का यह मामला गहराता जा रहा है। परिजनों ने राहुल की हत्या की आशंका जाहिर की है।बताया जा रहा है कि राहुल समस्तीपुर के सिमराहा के खानपुर थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। पटना में पिछले चार माह से बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति राम कृष्ण नगर कॉलोनी स्थित निजी लॉज के कमरे में रह कर वह पढ़ाई कर रहा था। जिस कमरे में राहुल रहा करता था, उसी कमरे में उसके साथ एक पार्टनर भी रहा करता था।

Advertisements
Ad 1

जानकारी के अनुसार मृतक छात्र राहुल का किराया बकाया को लेकर उसके रूम पार्टनर से नोकझोंक हुई थी। परिजनों आशंका जाहिर की है कि इसी विवाद के कारण राहुल को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. राहुल के कमरे में उसकी शव के पास सब्जी बनाने में इस्तेमाल की जानेवाली करछी रखी हुई बरामद की गई है. माना जा रहा है कि हत्या में इसी करछी का इस्तेमाल किया गया है. वहीं कमरे का सामान भी बिखरा पड़ा हुआ है। वही छानबीन में जुटी पुलिस बहरहाल कमरे में मृतक छात्र के बिखरे खून किसी बड़ी घटना की ओर इशारा करते नजर आ रहा है। वही घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया है. हालांकि अब पोस्टमार्टम जांच के बाद व मामले की पूरी तफ्तीश से ही घटना के असल कारणों का पता चल पाएगा।

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

error: