झारखण्ड

तेज आंधी बारिश ने झरिया मे मचाया कोहराम

झरिया(न्यूज़ क्राइम 24): धनबाद शनिवार को तेज आंधी बारिश ने झरिया के विधानसभा मे कोहराम मचा दिया जिस कारण कई जगहों पर भारी नुकसान होने का अनुमान है। कई जगह पुराने वृक्ष जड़ सहित गिरे हैं जिसकी की चपेट में आने से गाडियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जगह-जगह पेड़ गिरने से आवागमन और विधुत सप्लाई प्रभावित हो गया है। विधुतापूर्ती तार पर पेड़ो के गिरने से इलाके में कई स्थानों पर विद्युत् आपूर्ति ठप हो गई हैं। लोदना वाई क्वार्टर में आंधी के दौरान बीसीसीएल कर्मी महिला रेखा देवी के आवास पर पीपल का पेड़ गिरने से घर के तीन लोग पेड़ के नीचे दब गए। स्थानीय लोगो के अनुसार पेड़ गिरने की आवाज सुनकर जब लोग दौड़े तो पता चला कि तीन लोग पेड़ के नीचे दबे चिल्ला रहे थे जिन्हें काफी मसक्कत के बाद बाहर निकाला गया। सभी का इलाज बीसीसीएल के जेलगोरा अस्पताल मे चल रहा है वही तीनों की स्थिति काफी नाजुक बताया जा रहा है। थाना मोड़ किड्स गार्डन समीप वृक्ष जड़ों सहित गिर जाने के कारण चपेट मेआई कई दुकानदारों को भारी नुकसान पोहुचा है। वही झरिया धर्मशाला रोड स्टेट बैंक समीप विशालकाय वृक्ष पास के ट्रांसफार्मर पर गिर गया जिस कारण विधुतापूर्ती ठप हो गई। तेज आंधी तूफान में झरिया सिंह नगर कलाली के समीप घर पर नीम का पेड़ गिर गया जिसमें एक महिला दब गई जिसे काफी मस्कत के बाद निकाला गया।

Advertisements
Ad 2

Related posts

गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई गई 357 जयंती मनाई गई

BIG BREAKING : चंपई सोरेन बने झारखंड के मुख्यमंत्री

बड़ी ख़बर : हेमंत सोरेन का इस्तीफा, चंपई सोरेन होंगे राज्य के नए सीएम

error: