बिहार

चोरी गई क्रेन मशीन झारखंड से बरामद

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) गया जिले के चाकंद रेलवे स्टेशन से चोरी हुई हाइड्रा क्रेन मशीन को रेलवे पुलिस ने झारखंड से बरामद कर लिया है। वादी मुकेश कुमार, पिता-प्यारे यादव, निवासी थाना-आती, जिला-गया ने 25 फरवरी 2025 को रेल थाना गया में आवेदन देकर अपनी क्रेन मशीन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर रेल थाना गया कांड संख्या- 52/25, दिनांक- 25.02.25, धारा- 303(2) बी०एन०एस० के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी शुरू की। गुप्त सूचना के आधार पर उक्त हाइड्रा क्रेन मशीन, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR-01GN-6321 है, झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के दौरीचक से सही-सलामत बरामद कर ली गई। हालांकि, इस मामले में अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बरामद क्रेन मशीन की अनुमानित कीमत लगभग 26 लाख रुपये आंकी गई है।

Advertisements
Ad 1

इस सफल बरामदगी में रेल थाना गया के पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। टीम का नेतृत्व रेल थाना गया के थानाध्यक्ष पु०नि० राजेश कुमार सिंह ने किया, जिसमें पु०अ०नि० पिंटू कुमार चौधरी, हवलदार योगेंद्र यादव, सिपाही रंजीत कुमार, कुणाल सिंह, नवनीत कुमार और धर्मराज मौर्य शामिल थे। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Related posts

पर्यटन में बिहार की बड़ी छलांग, विदेशी पर्यटकों के मामले में देश में 9वां स्थान

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में दीक्षारंभ समारोह, 110 नए विद्यार्थियों ने शुरू की रंगकर्म की यात्रा

इतिहास और साहित्य का रिश्ता आत्मीय और जटिल : प्रो. कमलानंद झा

error: