बिहार

श्री दरवारी राय उच्च विद्यालय के संस्थापक जगदेव राय के प्रतिमा का हुआ अनावरण

अररिया, रंजीत ठाकुर। अररिया जिले के भरगामा प्रखंड के श्री दरवारी राय उच्च विद्यालय के प्रागण में शुक्रवार को नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव ने श्री दरवारी राय उच्च विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय जगदेव राय के प्रतिमा को दीप प्रज्वलन के बाद अनावरण किया। और जगदेव बाबू अमर रहे का नारा लगाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं विधायक ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय जगदेव राय शिक्षा के चाणक्य थे। उन्होंने अपने सम्बोधन में ये भी कहा कि मैं भी इसी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त किया हूं। इसलिए मैं इस विद्यालय का ऋणी हूं। साथ हीं साथ उन्होंने जगदेव बाबू के जीवन पर प्रकाश डाला।

वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार में सार्वधिक जमीन वाला स्कूल में तीसरा स्थान इसी स्कूल का है। और उन्होंने अपने संबोधन में प्रतिमा आनावरण कार्य को ऐतिहासिक एवं सुखद पल बताया। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव,जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार के अलावे पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष सुराणा,भाजपा नेता नवीन यादव,शंभू सिंह,नित्यानंद मेहता,गजेंद्र दास,यदुवंश झा,कौशल सिंह,बीडीओ शशि भूषण सुमन,श्री दरवारी राय उच्च विद्यालय के एच एम गुरुदेव मेहता,रघुनाथपुर उत्तर मुखिया प्रतिनिधि लड्डू यादव,अजय अकेला,कुलदीप यादव,सत्यदेव राय सहित हजारों लोग उपस्थित थे।

Related posts

सिंगापुर में वैज्ञानिक डॉ. कृष्णा सिंह से मिले बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार

रालोमो के जनप्रतिनिधियों के मानवीय कदम की पार्टी ने की सराहना

नर्सिंग छात्रों के समर्थन में पप्पू यादव ने किया प्रदर्शन

error: