बिहार

20 हजार रिश्वत लेते थानाध्यक्ष गिरफ्तार!

पटना, अजीत। निगरानी की लगातार कार्रवाई के बाद भी बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों और पुलिस कर्मियों द्वारा रिश्वत लेने का मामला कम होता नजर नहीं आ रहा है। प्रतिदिन घूसखोर पदाधिकारी पकड़े जा रहे हैं। एक बार फिर एक थानाध्यक्ष को रिश्वत लेते हुए निगरानी ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस बार मामला औरंगाबाद जिले से जुड़ा है। जहां पटना से पहुंची निगरानी टीम ने गुरुवार को औरंगाबाद जिले के उपहारा थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

Advertisements
Ad 1

थानाध्यक्ष को उपहारा थाना क्षेत्र के हमीदनगर गांव निवासी सनोज कुमार से 20 हजार रुपये रिश्वत लेने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र में एक लड़की के अपहरण मामला सामने आया था, जिसमें दर्ज प्राथमिकी कांड संख्या 51/23 से तीन आरोपितों का नाम हटाने के लिए रूपये की डिमांड की थी, इसी रूपये को लेने के लिए थानाध्यक्ष ने सनोज को बुलाया था। लेकिन सनोज ने इसकी जानकारी निगरानी को दे दी। आज अहले सुबह ही थानाध्यक्ष को 20 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। निगरानी डीएसपी शशि कुमार ने बताया कि निगरानी थाना कांड संख्या 30/23 में थानाध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है, पूछताछ की जा रही है।

Related posts

बेला बॉर्डर पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 43 लीटर नेपाली शराब और दो बाइक जब्त!

श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा मंदिर फुलकाहा में मां दुर्गा प्रतिमा का आठवां स्थापना दिवस 25 जून को, तैयारियां जोरों पर

भैंस के बकाया एक लाख रुपये के विवाद में महिला की हत्या, पति को मारने आई गोली पत्नी को लगी

error: