बिहार

13 जनवरी 2024 को होगा राज्य स्तरीय पिछड़ा वर्ग संघ सम्मेलन

पटना, अजीत। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ, बिहार इकाई की एक बैठक करविगहिया स्थित संघ के कार्यालय में संपन्न हुई.बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर विनोद कुमार यादवेंदु, पूर्व विधायक ने की.पूर्व विधायक ने बताया की राज्य सरकार ने जो जनगणना सर्वे करके पिछड़ा समाज ,SC ,ST व आर्थिक रूप पिछड़े वर्ग के लोगों को संवैधानिक रूप से आरक्षण देने का काम किया है इसलिए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ कि ओर से मुख्यमंत्री,उप मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है.

Advertisements
Ad 1

संघ के प्रधान महासचिव सह प्रवक्ता मनीष मणि भारतीय व मीडिया सेल प्रभारी जवाहर यादव निराला, ने संयुक्त व्यान जारी कर कहा कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ जनवरी से 13 जनवरी 2024 के बीच पटना मे राज्य स्तरीय सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया है. जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश यादव, राष्ट्रीय महिला सेल के अध्यक्ष दीपमाला सिंह कुशवाहा सहित देश व प्रदेश स्तर के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस अवसर पर संघ के प्रदेश सचिव सोनू यादव , संयोजक प्रमोद कुमार यादव, अभिषेक यादव, इत्यादि अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

रामनवमी पर पटना में भव्य आयोजन, श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

error: