बिहार

सौ बेड का हो गया कर्मचारी राज्य आदर्श बीमा अस्पताल

फुलवारी शरीफ, अजीत।  फुलवारी शरीफ का कर्मचारी राज्य आदर्श बीमा अस्पताल सौ बेड की क्षमता का हो गया. इस अस्पताल के नए भवन का उद्घाटन रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से किया गया.इस अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. समारोह में नवनिर्मित कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल के हर एक विभाग की जानकारी दी गई.

समारोह में मौजूद बिहार के क्षेत्रिय निदेशक संजय कुमार ने अपनी बात रखते हुए लोगों को बताया कि अस्पताल के नये भवन हो जाने से इस अस्पताल से जुड़े लोगों को काफी लाभ होगा. वहीं क्षेत्रिय निदेशक कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल के द्वारा सेवाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई. इस अवसर पर डा0 विजय कुमार केसरी,राज्य चिकित्सा अधिकारी डा0 तनुजा,चिकित्सा डा0संताष कुमार,सीएमओ ज्योति प्रसाद,उप निदेशक सत्यजीत कुमार,सहायक निदेशक सचिल कुमार,नगर परिषद के अध्यक्ष आफताब आलम,कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल के अधिकारी डा0बी एन प्रसाद,क्षेत्रीय परिषद के सदस्य डा0 सियाराम शर्मा,शंकर शाह,उमा प्रसाद बाजपेई एवं डाक्टर अधिकारी भी मौजूद रहे. समारोह में अतिथियों का स्वागत चिकित्सा अधिक्षक डा0राजेश कुमार के द्वारा किया गया.

Related posts

वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍था : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्र प्रथम का दिया संदेश, सीएम ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला कैंडल मार्च

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 20 फरियादें, समयबद्ध निपटारे के दिए निर्देश

error: