बिहार

पटना में यातायात प्रबंधन को लेकर एसएसपी की समीक्षा बैठक

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राजधानी पटना के यातायात प्रबंधन को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक (यातायात) अपराजित के साथ सभी यातायात पुलिस उपाधीक्षक, थानाध्यक्ष एवं यातायात ओपी प्रभारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान एसएसपी ने शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य सड़कों पर अनावश्यक जाम की स्थिति से बचने के लिए सख्त निगरानी रखी जाए। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने पर बल दिया। इस दौरान एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियम तोड़ने वालों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Related posts

पुलिस ने मामले में तत्काल एक्शन लेते हुए 112 चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

खुसरूपुर में नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 30 लीटर स्प्रिट बरामद!

उपमंत्री का दर्जा मिलने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा में उत्साह और खुशी की लहर

error: