बिहार

एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय नि:शुल्क ब्यूटीशियन कोर्स

अररिया, रंजीत ठाकुर सोमवार 27 जनवरी 2025 को 56वीं वाहिनी द्वारा सीमा चौकी पथरदेवा के कार्यक्षेत्र चकोड़वा में बेरोजगार सीमावर्ती महिलाओं के लिए 30 दिवसीय निःशुल्क ब्यूटीशियन कोर्स का शुभारंभ कराया गया। यह कोर्स रामा फाउंडेशन बीरपुर के द्वारा गांव में ही चलाया जाएगा, जिससे कि सीमावर्ती महिलाएं सुविधाजनक तरीके से अपने गांव में ही रहकर कोर्स को संपन्न कर सके ।

मौके पर उपस्थित समस्त महिला प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए 56वीं वाहिनी के कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम ने कहा कि सेवा, सुरक्षा व बंधुत्व के मूल ध्येय वाक्य के साथ सशस्त्र सीमा बल आप सभी के सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण को शुभारंभ करने का मूल उद्देश्य है कि आप सभी आत्मनिर्भर बनें और सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करें। मैं यहां उपस्थित समस्त महिला प्रशिक्षुओं को कोर्स के शुभारंभ पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि आप सभी नियमित रूप से कोर्स को पूर्ण करेंगे एवं एसएसबी द्वारा कराए जा रहे इस कौशल विकास प्रशिक्षण को सफल बनाएंगे।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में रामा फाउंडेशन बीरपुर की प्रशिक्षिका संगीता देवी द्वारा आगामी 30 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स के पाठ्यक्रम के बारे में उपस्थित समस्त महिला प्रशिक्षु को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्णेन्दु प्रभाकर उप-कमांडेंट, अजय कुमार सहायक कमांडेंट, एवं अन्य बल कार्मिक थे। स्थानीय जनप्रतिनिधि अनिल मेहता, उप मुखिया पथरदेवा, एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने एसएसबी द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की काफी सराहना की गई।

Related posts

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान विकास योजनाओं की समीक्षा की

औरंगाबाद जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

एक लक्ष्य, एक संकल्प : गौरैया संरक्षण के लिए आगे आएं : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार

error: