बिहार

चोरी छिपे तस्करी कर भारत से नेपाल ले जा रहे 2934 किलो नासपाती को एसएसबी ने किया जप्त, तीन गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर : इंडो नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा थाना क्षेत्र में रविवार को एसएसबी 56 वीं वाहिनी बीओपी फुलकाहा के स्पेशल टीम के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर भारत से तीन ऑटो पर नासपाती लाद कर तस्करी कर नेपाल ले जाने के क्रम में जप्त कर लिया। मौके से तीन चालक को भी गिरफ्तार किया।

Advertisements
Ad 1

एसएसबी के अनुसार जप्त नासपाती 2934 किलो बताया गया है जबकि गिरफ्तार चालक थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव का चंदन यादव एवं कोशिकापुर गांव का मोहम्मद सेराज और मोहम्मद जामिद बताया है। यह कार्रवाई बीओपी इंस्पेक्टर प्रवीण प्रभाकर फुलकाहा के निर्देश पर स्पेशल टीम के द्वारा की गई है। वहीं जप्त सामग्री सहित गिरफ्तार तीनों व्यक्ति को कागजी कार्रवाई के बाद अग्रेतर कार्रवाई हेतु कस्टम कार्यालय फारबिसगंज को सुपुर्द कर दिया है।

Related posts

बंद चीनी मिलों को सहकारी संस्थाओं के माध्यम से चलाने के लिए एक्ट में होगा संशोधन

राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने मुझ पर जो भी भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा : अरविंद शर्मा‎

सोरंगपुर में प्रेसबायोपिया जांच शिविर: 300 महिलाओं को मिला लाभ, चश्मा वितरण शुरू

error: