क्राइमताजा खबरेंबिहार

एसएसबी जवानों ने पिस्टल लहराते तीन युवक को किया गिरफ्तार!

Advertisements
Ad 5

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी 56वीं वाहिनी तेलियारी व जोगबनी बीओपी के जवानों के द्वारा संयुक्त रूप से गस्ती के दौरान गुरुवार को 10.30 बजे तलाशी अभियान के दौरान सीमा पिलर संख्या 181 /01 मेनगेट के पास एक बाइक पर सवार तीन लोगों के पास से एक पिस्टल व चार जिंदा कारतूस के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है,जिसमें जोगबनी पटेल नगर निवासी 19 वर्षीय राहुल कुमार दुबे ,जोगबनी नेता चौक निवासी 26 वर्षीय संजय कुमार मंडल ,जोगबनी हाई स्कूल निवासी 18 वर्षीय राजू कुमार मंडल को पिस्टल लहराते हुए गिरफ्तार किया गया है ।वहीं इनलोगो द्वारा प्रयोग किए जा रहे बाईक को भी जब्त कर लिया गया है । इस तलाशी अभियान में एसएसबी के एसआई राहुल कुमार कौशिक, एएसआई चंदन सिंह, हेड कांस्टेबल राजीव रंजन, जय श्री कुमार, संतोष कुमार रजक, धर्मेंद्र कुमार, अशोक कुमार मीणा, आदि जवान शामिल थे एस एस बी द्वारा गिरफ्तार सभी व्यक्ति सहित पिस्टल एवं बाइक को कागजी खानापूर्ति के जोगबनी थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

“मंथन” एनजीओ द्वारा समाज के पिछड़े वर्गों के बच्चों का एम्स पटना में शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन

जिलाधिकारी के निदेश पर पटना शहर में आज बारहवें दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में होगा कार्यकर्ता सम्मान समारोह : प्रदीप काश

error: