बिहार

एसएसबी ने लगाया निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर

अररिया, रंजीत ठाकुर बुधवार 12 मार्च 2025 को 56 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम के दिशा निर्देशन में बाह्य सीमा चौकी ‘ए’ समवाय फुलकाहा के कार्यक्षेत्र में स्थित गांव भवानीपुर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर नागरिक कल्याण कार्यक्रम चलाया। चिकित्सा शिविर में डॉ.एम.एस.लीला सहायक कमांडेंट (चिकित्सा), 56वीं वाहिनी मुख्यालय चिकित्सालय के द्वारा सीमावर्ती ग्रामीणों को निःशुल्क जांच की गई तथा उनके परामर्श के अनुसार 56वीं वाहिनी के चिकित्सा शाखा के स्टाफ द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया।

मानव चिकित्सा शिविर में कुल 85 सीमावर्ती ग्रामीण लाभान्वित हुए। इस अवसर पर भवानीपुर पंचायत के वार्ड सदस्य- सुरेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय भवानीपुर के मुख्य अध्यापक पारस कुमार एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सशस्त्र सीमा बल द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी सराहना की गई। जिसमें 56वीं वाहिनी के 15 अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Related posts

नगर निकायों में ₹15 लाख तक के कार्यों पर लगी रोक हटाने की मांग

बारिश ने खोली नगर परिषद की तैयारियों की पोल, चुनौती कुआं इलाका बना झील

118 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार, 260 ग्राम स्मैक और नगद बरामद!

error: