बिहार

एसएसबी ने जोगबनी में ‘बॉर्डर यूनिटी रन’ का आयोजन किया

अररिया, रंजीत ठाकुर। 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के कार्यक्षेत्र बीसीपी गेट जोगबनी से आईसीपी जोगबनी में ‘बॉर्डर यूनिटी रन’ का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम का आगाज सर्वप्रथम राजेश टिकु उप-महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय स.सी.ब. पूर्णिया एवं शाश्वत कुमार (भा.पु.से.) 56 वीं वाहिनी स.सी.ब. बथनाहा द्वारा वाहिनी मुख्यालय एवं बाह्य सीमा चौकी में पौधारौपन किया गया।

तत्पश्चात बीसीपी गेट जोगबनी में मुख्य अतिथि,नरपतगंज विधायक देवंती यादव , की गरिमामयी उपस्थिति द्वारा तिरंगा गुब्बरा छोड़कर एवं फिता काटकर धावकों का होसला बढ़ाते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के तहत रन की अधिकतम लम्बाई- 05 किलोमीटर लेकिन जन भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए 03,02,एवं 01 किलोमीटर की रन भी रखी गई थी । तत्पश्चात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की स्थापना के 62 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “ बॉर्डर यूनिट रन ” (सीमा एकता दौड) के अवसर पर कमांडेंट द्वारा आईसीपी जोगबनी में उपस्थित मुख्य अतिथि, को शॉल एवं गुलदस्ता दे कर वाहिनी के कमांडेंट द्वारा सम्मानित किया, साथ ही विशिष्ट अतिथि, अररिया डीएम विनोद दुहन ,विशेष अतिथि, अररिया एसपी अंजनी कुमार, विशेष अतिथि, राजेश टिक्कू, उप-महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय,स.सी.ब. पूर्णिया, विशेष अतिथि, जोगबनी नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती रानी देवी को भी सम्मानित किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर महोदया ने प्रतिभागियों एवं उपस्थित सीमावर्ती युवाओं, युवतियों स्थित जनमानस को संबोधन किए कि यह कार्यक्रम केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि हमारे सुरक्षा बलों की समर्पण भावना, शारीरिक सुदृढ़ता, सेवा-भाव और राष्ट्र एकता के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक है।

Advertisements
Ad 1

मुख्य अतिथि देवंती यादव ने स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य एवं फिटनेस, नशा मुक्त भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान,के प्रति जागरूक रहने, एकजुट रहने और राष्ट्रहित में सदैव तत्पर रहने की सलाह दी । मुख्य अतिथि के द्वारा “‎बॉर्डर यूनिटी रन” के प्रतिभागियों विजेता को 2500 का नगद पुरुस्कार एवं प्रमाण-पत्र से भी सम्मानित किया गया । इसके आलावा कार्यक्रम में भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिया गया । जिस कार्यक्रम में लगभग 7000 (सात हजार) युवक-युवतियों स्थानीय जन मानस एवं बिहार पुलिस कर्मी, जोगबनी नगर परिषद, नागरिक समाज,भूमि पत्तन जोगबनी, जीविका दीदीयों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,युवा क्लब,मीडिया मित्रो, 17 विधालय के छात्रों एवं शिक्षकगण ने बढ़ चढ़ कर उत्साहपूर्वक भाग लिया ।

इसके अतिरिक्त 56वीं वाहिनी स.सी.ब. बथनाहा द्वारा मानव चिकित्सा शिविर और पशु चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय नागरिकों तथा पशु चिकित्सक द्वारा पशुओं का इलाज कर दवा का नि:शुल्क वितरण किया गया जिसका स्थानीय नागरिकों नें सराहनीय कार्य बताया । आयोजित कार्यक्रम “बॉर्डर यूनिटी रन” से युवाओं में फिटनेस और अनुशासन के प्रति जागरूकता बढ़ाई है, नागरिकों और जवानों के बीच विश्वास और सौहार्द मजबूत हुए हैं तथा सीमावर्ती लोगो के बीच देशभक्ति की भावना जागृत हुई है । अंत में राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् के साथ सफलतापूर्वक समापन किया गया।

Related posts

बख्तियारपुर में गार्ड को बंधक बनाकर ई-रिक्शा व चार्जर लूटकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार!

ई-चालान सेल का सघन निरीक्षण, पारदर्शिता और त्वरित सेवा पर जोर

पटना में यातायात व्यवस्था की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

error: