बिहार

एसएसबी जवानों ने भारतीय क्षेत्र से तस्करी कर नेपाल साइकिल से ले जा रहे धान को किया जप्त!

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को एसएसबी 56 वीं वाहिनी बीओपी फुलकाहा के जवानों ने सीमा पिलर संख्या-189/2 मानिकपुर के समीप भारतीय क्षेत्र से पांच साइकिल पर नेपाल ले जा रहे 22 बोरी धान को जप्त करने में सफलता पाई है। वहीं मौके से पांच साइकिल सहित एक व्यक्ति को धरदबोचा।अन्य व्यक्ति मौके से भागने में सफल रहा।

Advertisements
Ad 1

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति मानिकपुर निवासी राहुल कुमार यादव बताया गया है। जिससे आवश्यक पूछताछ के बाद धान सहित व्यक्ति को कस्टम कार्यालय फारबिसगंज को सुपुर्द किया। एसएसबी जवानों के द्वारा यह कार्रवाई कैंप प्रभारी असिस्टेंट कमांडेंट आनंद सिंह भंडारी के निर्देश पर पार्टी निरीक्षक रंजीत कुमार, सहायक उपनिरीक्षक रामलाल, व एजेसबी के अन्य जवान शामिल थे।

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी, सीतामढ़ी में ₹1000 करोड़ से बनेगा मां सीता का भव्य मंदिर, 2030 तक हर गांव में PNG

सीएम सम्राट चौधरी, होमगार्ड का भत्ता 1121 रु हुआ, 5 हजार ‘पुलिस दीदी’ बेटियों की सुरक्षा में तैनात होंगी

बरबीघा में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 4 हजार जुर्माना वसूला

error: