बिहार

तस्करी कर खाद्य सामग्री भारत से नेपाल ले जाने के क्रम में एसएसबी जवानों ने किया जप्त

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित घूरना एसएसबी बीओपी के जवानों ने मंगलवार को बथनाहा मुख्यालय कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के निर्देश के आलोक में भारतीय क्षेत्र से तस्करी कर नेपाल ले जाने के क्रम में लाखों के खाद्य सामग्री को किया जप्त। यह कार्रवाई भारत नेपाल सीमा स्तंभ संख्या-194/2 के समीप पूर्वी टोला,वार्ड-संख्या-चार में गुप्त सूचना के आधार पर घूरना बीओपी प्रभारी के नेतृत्व में की गई है।

जप्त सामग्री भारत यूरिया 12 बैग, डीएपी दो बैग,भारत एमओपी पांच बैग, के अलावे काला चना तीस किलो, काबली चना तीस किलो, मसूर दाल 30 किलो,चना दाल 30 किलो, के साथ पांच पुराना साइकिल शामिल है।एसएसबी जवानों ने सभी जप्त सामग्री का कागजी कार्यवाही कर अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु कस्टम कार्यालय फारबिसगंज को सुपुर्द कर दिया है।

Related posts

दरभंगा में एनडीए प्रत्याशी सर्वेश सिंह और डॉ. घनश्याम राय ने दाखिल किया नामांकन, आशीर्वाद सभा में संजय सरावगी समेत एनडीए नेता-कार्यकर्ता जुटे

घर में सांप भगाने के दौरान युवक को डंसा, एम्स में चल रहा इलाज

छपरा से रोहिणी को लोकसभा भेजेंगे मामा साधु यादव, बोले- चुनाव लड़ेंगी तो पूरा समर्थन रहेगा

error: