बिहार

एसएसबी जवानों ने 420 बोतल शराब के साथ एक बाइक किया जप्त!

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी 56 वीं वाहिनी बीओपी फुलकाहा गुरुवार की सुबह करीब 03:30 बजे 420 बोतल नेपाली शराब के साथ एक अपाचे बाइक को जप्त किया है। तस्कर जवानों को देख बाइक व शराब छोड़कर मक्के के खेत का सहारा लेकर नेपाल के तरफ भाग निकला।

यह कार्रवाई बीओपी प्रभारी इंस्पेक्टर हरबंस लाल के नेतृत्व में सहायक निरीक्षक वाई रोजोय, मुख्य आरक्षी राजीव मिश्रा आरक्षी दुलाल राय शंकर हंसदा तथा मध निषेध विभाग अररिया से सहायक निरीक्षक इरशाद आलम, के नेतृत्व में होमगार्ड उमानंद राय, शिवपूजन यादव शामिल थे।जप्त सामग्री की कागजी कार्यवाही करते हुए मध निषेध विभाग को सुपुर्द किया गया।

Related posts

सिंगापुर में वैज्ञानिक डॉ. कृष्णा सिंह से मिले बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार

रालोमो के जनप्रतिनिधियों के मानवीय कदम की पार्टी ने की सराहना

नर्सिंग छात्रों के समर्थन में पप्पू यादव ने किया प्रदर्शन

error: