क्राइमबिहार

एसएसबी जवानों ने बाइक सहित शराब के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले के जोगबनी थाना क्षेत्र अंतर्गत भेड़यारी एसएसबी 56वीं वाहिनी बीओपी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बाइक सहित शराब के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा। मिली जानकारी के अनुसार सीमा स्तंभ संख्या 187 भेड़यारी रेलवे फाटक के समीप 200 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार जवानों के साथ नाका ड्यूटी लगाए हुए थे उसी दरमियान नेपाल के तरफ से कुवैती बाइक लेकर आ रहा था जवानों ने रोक कर तलाशी किया तो उसके के पास से 12.630लीटर गोल्डन ओके एवं ब्लैक ओके तथा नेपाल निर्मित बियर सहित अन्य शराब बरामद हुए। शराब व बाइक सहित तस्कर को गिरफ्तार कर जहां पूछताछ करने पर अपना नाम अनिल मंडल पिता दयानंद मंडल,भेड़यारी,थाना फरानी मोरंग नेपाल का निवासी बताया है। पूछताछ के बाद कागजी खानापूर्ति करते हुए आज गुरुवार को शराब सहित तस्कर को जोगबनी थाना पुलिस को सुपुर्द किया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

राम मंदिर में कथित दान चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को करेगा सुनवाई

बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए संगठन और सरकार का समन्वय मजबूत करेगा : सम्राट चौधरी

पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा : लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

error: