बिहार

जोगबनी में एसएसबी ने सात किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

अररिया, रंजीत ठाकुर। जोगबनी थाना क्षेत्र में रविवार को बाहरी सीमा चौकी “डी”समवाय बीओपी कुशमाहा एसएसबी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर बॉर्डर स्तंभ संख्या-176/01के समीप लगभग डेढ़ किलोमीटर अंदर भारत साइड में एक व्यक्ति को सात किलो गाजा के साथ गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई 56 वीं वाहिनी मुख्यालय बथनाहा कमांडेंट के निर्देश पर विशेष नाका टीम कुशमाहा के द्वारा किया गया है। वहीं एसएसबी ने जप्त गाजा और गिरफ्तार व्यक्ति के ऊपर कागजी कार्रवाई कर अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु जोगबनी थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

Related posts

लावारिस बुजुर्ग महिला को मिला सहारा, मदर टेरेसा सेवाकेंद्र में रखकर की जा रही देखभाल पहचान की अपील

सूचना विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल! डीएम के हाथों पत्रकारों को बांटी गई?

दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी