बिहार

एसएसबी व पुलिस ने छापेमारी कर पूर्व मुखिया के घर से 130 किलो गांजा किया बरामद

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित बसमतिया ओपी स्थित आज बुधवार को पूर्व मुखिया के घर एसएसबी जवानों एवं पुलिस बलों की संयुक्त छापेमारी में 130 किलो गाजा मरामद किया गया। मौके से बसमतिया के पूर्व मुखिया मोहम्मद मुजम्मिल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई एसएसबी जवानों को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर बसमतिया ओपीध्यक्ष शिव पूजन कुमार के नेतृत्व में संयुक्त छापेमारी कर की गई है। वहीं पूर्व मुखिया मोहम्मद मुजम्मिल से पुलिस हिरासत में आवश्यक पूछताछ की जा रही है।

Advertisements
Ad 1

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्र बेला, बसमतिया, डूबरबन्ना, बबुआन, घूरना,जटबारा,आदि गांव के सटे सीमा से प्रतिबंधित नशीली पदार्थों का बड़े पैमाने पर तस्करी किया जाता है, जिसका मुख्य कारण खुली सीमा होने के चलते बड़ी आसानी से तस्कर नेपाल से भारत और भारत से नेपाल ले जाते आते है। सूत्र बताते हैं इस गौरख काले धंधे में क्षेत्र के कई सफेदपोश शामिल है। जिससे कई प्रतिबंधित पदार्थों का तस्करी आसानी से किया जाता है। वहीं मामले को लेकर पुलिस सक्रिय रूप से धंधे में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

Related posts

शेखपुरा में 18 अप्रैल को लगेगा पीएम सूर्य घर योजना’ सोलर मेला, ऑन द स्पॉट होगा रजिस्ट्रेशन

शेखपुरा में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 17 अप्रैल से खुलेगा स्व-गणना पोर्टल

राष्ट्रपति महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं

error: