बिहार

1 जनवरी 2025 को श्री बालाजी ध्वजा शोभायात्रा का आयोजन

पटनासिटी, रॉबीन राज। राधे श्याम परिवार द्वारा आगामी 1 जनवरी 2025 बुधवार को श्री बालाजी ध्वजा शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह शोभायात्रा मिर्चाई गली, श्री दक्षिणेश्वर हनुमान जी मंदिर से शुरू होकर श्री जल्ला हनुमान जी मंदिर तक जाएगी। राधे श्याम परिवार के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य नववर्ष के पहले दिन को प्रभु श्री बालाजी के गुणगान और आशीर्वाद से भरपूर बनाना है। यह शोभायात्रा विगत कई वर्षों से सफलता प्राप्त कर रही है।

Advertisements
Ad 1

राधे श्याम परिवार के आयोजकों का कहना है कि यह शोभायात्रा हर वर्ष से और भी भव्य और सफल बनाने का प्रयास किया जाएगा। भक्तों से आग्रह किया गया है कि वे इस पुण्य अवसर पर भाग लें और प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से राधे श्याम परिवार सभी को एक साथ मिलकर अपने जीवन को प्रभु श्री बालाजी के आशीर्वाद से सफल बनाने की प्रेरणा देता है।

Related posts

सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया राजद की छात्र इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया

जनता दरबार में एसपी ने सुनीं 12 लोगों की शिकायतें

पटना विश्वविद्यालय के Ph.D नामांकन में गड़बड़ी को लेकर अनिश्चितकालीन भूख़ड़ताल पर बैठे छात्र की हालत बिगड़ी, पीएमसीएच में भर्ती कराया गया

error: