बिहार

भीषण रोड एक्सीडेंट में स्पॉट डेथ, घर परिवार में कोहराम!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना एम्स आवासीय परिसर के सामने बुधवार की अहले सुबह साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी जिसमे कार चला रहे गया के आमस में पोस्टेड कृषि विज्ञान केंद्र के प्रक्षेत्र प्रबंधक गुड्‌डू कुमार गुंजन (36) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वे सुबह सुबह अपनी ऑल्टो कार से ड्यूटी पर गया जा रहे थे। फुलवारी थाना की गश्ती गाड़ी ने दुर्घटना ग्रस्त कार से शव को निकाल एम्स ले गए। इधर हादसे की खबर परिजनों को पटना के भूपतिपुर उनके घर पहुंची तो परीजनो में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन पटना एम्स पहुंचे जहां उनका शव पोस्टमार्टम कराया गया। पति की दुर्घटना में मौत की खबर मिलते ही सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मुसल्लहपुर हाट पटना शाखा में कार्यरत पत्नी मोना कुमारी बेहोश हो गयी । आठ नौ माह पहले ही कृषि अधिकारी के रूप के उनकी पोस्टिंग आमस गया में हुई थी । मृतक को एक चार साल की बेटी शिवानी है जो घर परिवार में रोती बिलखती माँ और अन्य को देख रोये जा रही है उसे इसका अहसास भी शायद नही हो रहा था कि उसके सर से पिता का साया उठ चुका है.

Advertisements
Ad 1

कृषि पदाधिकारी गुड्‌डू कुमार गुंजन के भाई बबलू ने बताया की उनके भाई परिवार सहित पटना बाइपास इलाके के भूतिपुर में रहते हैं। वैसे वेलोग जहानाबाद के मूल निवासी है।सुबह करीब पांच बजे कृषि पदाधिकारी गुड्डू कुमार गुंजन गया कि आमस अपने ऑफिस जाने के लिए निकले थे । करीब आधे घंटे बाद ही मनहूस खबर मिली। पुलिस और घटनास्थल के पास के लोगो से जानकारी मिली की उनकी कार एम्स आवासीय परिसर के पास अचानक डिवाइडर से टकराती हुई तेज गति के कारण उसपर चढ़ गई । दुर्घटना में 36 साल के कृषि पदाधिकारी के सीने और सिर में गंभीर चोट के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिसवाले कार से चालक सीट से उनकी लाश को निकाल एम्स ले गए। इधर बाईपास स्थित भूपतिपुर उनके घर रोड एक्सीडेंट में कृषि पदाधिकारी की मौत की खबर मिलते ही एग्रीकल्चर अफसर के घर में कोहराम मच गया । बैंक में काम करने वाली पत्नी मोना पिता आदित्य पासवान भाई बबलू चचेरा भाई शिव रंजन सहित अन्य घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल होने लगा । घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिसवाले मामले की छानबीन में जुट गए कि यह हादसा आखिरकार कैसे हुआ । पुलिस का कहना है कि हादसा तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने से हुआ है । वहीं कृषि पदाधिकारी की मौत से कृषि विभाग के अधिकारियों पदाधिकारियों में भी शोक का माहौल है।

Related posts

एक-एक पल है अनमोल : नवजात शिशुओं को जीवनदान देने के लिए एम्स पटना ने ‘हेल्थकेयर हीरोज़’ को किया सशक्त

कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर में ग्रेजुएशन डे व पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

भक्ति और परंपरा के संगम में उमड़ा जनसैलाब, 100 वर्षों से जीवित है मोतीलाल बांका अखाड़ा की विरासत

error: