बिहार

विकास का प्रमाण बना खेल भवन, मैनपुर में डॉo लोहिया क्लब का कार्य शुभारंभ

फुलवारीशरीफ, अजित। फुलवारी विधानसभा क्षेत्र के मैनपुर गांव में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत डॉo राम मनोहर लोहिया खेल क्लब भवन का कार्य शुभारंभ हुआ। यह कार्य विधान पार्षद रविन्द्र प्रसाद सिंह के पार्षद निधि से शुरू किया गया। उद्घाटन समारोह के बाद आंवला का पौधा लगाकर वृक्षारोपण भी किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष रामबाबू प्रसाद और संचालन प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह ने किया। ग्रामीणों ने श्याम रजक का फूल माला से स्वागत किया।

Advertisements
Ad 1

श्याम रजक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ग्रामीण युवाओं को आगे लाने के लिए खेल भवनों का निर्माण हो रहा है। इस अवसर पर रविन्द्र प्रसाद सिंह, आसिफ कमाल, प्रिय रंजन पटेल, रामप्रवेश सिंह, राजू रजक, कमलेश सिंह, मुन्ना चौधरी, अजय कुमार सहित कई जदयू नेता, कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को किया संबोधित,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ पर समीक्षा बैठक, मॉडल सोलर विलेज बनेगा जिले का एक गांव

error: