बिहार

पारस एचएमआरआई पटना में स्पाइन क्लिनिक ओपीडी का शुभारंभ

फुलवारीशरीफ, अजित। पारस एचएमआरआई, पटना में बुधवार को स्पाइन क्लिनिक ओपीडी का उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार, स्पाइन सर्जरी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. गौतम आर प्रसाद, न्यूरोसर्जरी के डायरेक्टर एंड एचओडी डॉ. अंबुज कुमार, न्यूरोसर्जरी के चीफ कंसल्टेंट डॉ. वीर अभिमन्यु पंडित और डॉ. नीरज झा ने संयुक्त रूप से किया।

डॉ. गौतम आर प्रसाद ने बताया कि इस ओपीडी के तहत हर महीने के पहले और तीसरे गुरुवार को मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा. परामर्श के दौरान डॉक्टर द्वारा लिखे गए जांचों पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

कार्यक्रम में स्पाइन सर्वाइवर मीट का आयोजन भी हुआ. इसमें राज्यभर के 30 स्पाइन सर्वाइवरों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. स्पाइन सर्वाइवरों ने इलाज के दौरान अपने अनुभव साझा किए।

जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि इस ओपीडी के जरिए स्पाइन से जुड़ी हर समस्या का आधुनिक समाधान मरीजों को मिलेगा. जानकारी के लिए 8080808069 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

पश्चिमी पटना में पिपिंग सेरेमनी, नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों को पहनाया गया बैच

error: