बिहार

पटना में विशेष छापेमारी अभियान: 41 अपराधी गिरफ्तार, 9 ने किया आत्मसमर्पण

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पश्चिमी क्षेत्र अंतर्गत पिछले 24 घंटे में पुलिस ने 41 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस दबिश बढ़ने के कारण 09 अभियुक्तों ने माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण भी कर दिया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 69.87 लीटर अवैध विदेशी शराब एवं 04 वाहन बरामद कर जब्त किए हैं।इसके अतिरिक्त वारंट, कुर्की एवं इश्तेहार के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत कुल 47 अभियुक्तों के खिलाफ कांडों का निष्पादन किया गया है। इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) पटना भानु प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related posts

धनतेरस और दीपावली को लेकर पटना के प्रमुख बाजारों में यातायात व्यवस्था का जायजा

विधायक पूर्णिमा साहू ने की मिट्टी के दीयों और सजावटी सामानों की खरीदारी

छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने किया घाटों का निरीक्षण