बिहार

दानापुर में चलाया गया विशेष छापेमारी अभियान, 24 घंटे में 18 गिरफ्तार, 4 ने किया आत्मसमर्पण

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशानुसार एवं सहायक पुलिस अधीक्षक-01, दानापुर भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर दानापुर अनुमंडल क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत विगत 24 घंटे के भीतर पुलिस ने कुल 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं, बढ़ती पुलिस दबिश के कारण 4 वांछित अभियुक्तों ने स्वयं को माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है, जिससे पुलिस की कार्रवाई को बड़ी सफलता मिली है।

इसके अतिरिक्त, वारंट, कुर्की एवं इश्तेहार से जुड़े मामलों में भी विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत 20 अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित कांडों का निष्पादन किया गया है।

इस पूरे अभियान के संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक-01, दानापुर भानुप्रताप सिंह ने बताया कि ‘हमारा मुख्य उद्देश्य अपराध और अपराधियों पर नकेल कसना है। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।” पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस सघन अभियान से क्षेत्र में अपराधियों में भय का माहौल है और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

Related posts

जब देशभक्ति की धुनों से गूंज उठा एम्स पटना परिसर

जहां घरों में होते थे 40 प्रतिशत से ज्यादा प्रसव, वही पंचायतें बन रही देश में नजीर

तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाले को लेकर सरकार पर साधा निशाना, 5500 करोड़ के हिसाब का उठाया सवाल

error: