बिहार

56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा की विशेष नाका टीम के द्वारा तस्करी का नेपाली शराब जप्त!


अररिया, रंजीत ठाकुर : घूरना थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार की देर शाम एसएसबी 56 वीं वाहिनी अधीनस्थ बीओपी “जी ” समवाय घूरना के डुबरबन्ना में विशेष नाका टीम के द्वारा सीमा पिलर संख्या-193/03 के समीप लगभग डेढ़ सौ मीटर अंदर भारतीय साइट में तस्करी का नेपाल निर्मित शराब 54 लीटर बरामद किया है।

जबकि तस्कर जवानों को देख शराब छोड़ नेपाल के तरफ भाग निकला। वहीं जवानों ने जप्त शराब की कागजी कार्रवाई कर आवश्यक कार्रवाई हेतु एक्साइज विभाग अररिया को सुपुर्द कर दिया।

Related posts

गश्ती के दौरान ASI को मारी गोली DMCH में इलाज जारी

प्रधानमंत्री के संभावित वैशाली दौरे को लेकर तैयारियां तेज

छठ महापर्व को लेकर गंगा घाटों पर तैयारियां तेज, एसडीओ कशिश बक्शी ने किया निरीक्षण