बिहार

स्लम बस्ती के बच्चों को मिला उपहार, बांटे स्कूल बैग व नाश्ता

पटनासिटी, न्यूज़ क्राइम 24। महाकाल सेवा यूथ फाउंडेशन के संरक्षक एवं किरण ऑटोमोबाइल्स के निदेशक नितिन कुमार ने अपने पुत्र प्रत्यूष किशोर के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को महाकाल गुरुकुल में पढ़ने वाले स्लम बस्ती के बच्चों के बीच स्कूल बैग एवं नाश्ता का वितरण किया।

इस अवसर पर स्कूल के निदेशक ऋषिकेश कुमार ने कहा कि महाकाल गुरुकुल एवं महाकाल सेवा यूथ फाउंडेशन को लगातार नितिन कुमार का सहयोग मिलता रहा है। विगत चार वर्षों से कई रुकावटों के बावजूद गुरुकुल का संचालन संभव हो पाया है, जिसका श्रेय नितिन कुमार के अमूल्य सहयोग एवं मार्गदर्शन को जाता है। उन्होंने कहा कि संस्था उनके प्रति आभार प्रकट करती है और उनके सहयोग को हमेशा याद रखेगी।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन की आम बैठक संपन्न, 21 जिलों की भागीदारी

मुख्यमंत्री घोषणा के अनुपालनार्थ पटना जिला में भी प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को पंचायत स्तरों पर ‘सहयोग शिविर’

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित होकर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

error: