झारखण्ड

बिजली कटौती के खिलाफ 2 मई को बिजली ऑफिस का घेराव

गिरिडीह(न्यूज़ क्राइम 24): बिजली कटौती को लेकर जनता का आक्रोश उबाल पर है। बिजली विभाग की मनमानी और बिजली कटौती के खिलाफ आगामी दो मई को भाकपा माले की अगुवाई में स्थानीय जनता डांडीडीह स्थित बिजली ऑफिस में प्रदर्शन करने और घेराव करने का निर्णय लिया है।

इस बावत गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा को आवेदन भी दिया गया। वहीं संबंधित विभाग को आवेदन दिया जाएगा। माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा ने कहा कि जनमुद्दे को बेहतर तरीके से माले उठाता रहा है। इसके लिए जनता को भी आगे आना होगा। कहा कि जनता का काम नहीं होता है इसके पीछे जनता का ही हाथ है।

Advertisements
Ad 1

कहा कि जनता को जब जनप्रतिनिधि चुनने हेतु वोट देने की बारी आती है तो जनता जाति, पार्टी, कौम आदि के नाम पर वोट देते हैं। नतीजा यह होता है कि जनप्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद उन्हें भूल जाते हैं। दूसरी ओर बिजली विभाग को जब मन करता है बिजली काट लेता है। जिससे बच्चे, बिजली से कार्य करने वाले कारीगर, दुकानदार, गृहणी, बड़े-बुजुर्ग सब परेशान हैं। कहा कि दो मई को 10 बजे दिन से डांडीडीह बिजली ऑफिस का घेराव होगा और विभाग की मनमानिनके खिलाफ़ जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: