बिहार

घूरना थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नदी में अवैध बालू खनन कर ले जाते ट्राली ट्रैक्टर किया जप्त!

अररिया, रंजीत ठाकुर। घूरना थाना पुलिस ने रविवार को सुरसर नदी में अवैध बालू खनन कर ले जाते एक सोनालिका ट्रैक्टर ट्राली (BR38GA0519)को किया जप्त। अग्रिम कार्रवाई व जुर्माना के लिए खनन विभाग अररिया को दी गई सूचना।

घूरना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए कहा बराबर सूचना मिल रहा था कि सुरसर नदी में खनन माफिया अवैध तरीके से खनन कर रहा है । आज सूचना मिलते ही बल के साथ नदी पहुंच कर मौके से ही बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। वहीं ड्राइवर भागने में सफल रहा। अग्रिम कार्रवाई के लिये खनन विभाग अररिया को भेजा गया है।

Related posts

महावीर मंदिर में सजेगा माता का भव्य दरबार, 3D पंडाल निर्माण शुरू

‘आँगन का मिलन’ कार्यक्रम देता है सामाजिक समरसता और आत्मीयता का संदेश : रत्नेश कुशवाहा

बेगूसराय में हुए अमानवीय व्यवहार, बलात्कार, अत्याचार और हैवानियत की घटना के बाद भी सरकार में बैठे हुए लोग चुप क्यों हैं : एजाज अहमद

error: