बिहार

बथनाहा में गला रेत अधेड़ को नहर किनारे फेंका गंभीर हालत!

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के भद्रेश्वर नहर स्थित गम्भीर रूप से घायल लहुलोहान एक अधेड़ व्यक्ति बेसूद पड़ा मिला । जिसको लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई कि कही किसी ने इस व्यक्ति को मार कर फेंक दिया हो। बाद जब लोगों ने बथनाहा थाना पुलिस को सूचना दिया । सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुँच छानबीन किया तो व्यक्ति जिंदा था । पुलिस ने उस घायल व्यक्ति इलाज के लिए फारबिसगंज रेफरल भेजा गया जहाँ से बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया गया है । बथनाहा पुलिस के अनुसार एक अधेड़ व्यक्ति को गला रेत कर भद्रेश्वर पुल पर मारने का प्रयाश किया गया हो यह अनुमान लगाया जा रहा है । प्रतित हो रहा है कि अधेड़ व्यक्ति संभवतः जान बचाने के लिए नीचे गढ्ढा में जा गिरा होगा। लेकिन उक्त व्यक्ति के पास से ऐसा कुछ नही मिला जिससे उसकी पहचान हो सके । पुलिस मामले की जांच कर रही है । घायल ब्यक्ति नेपाली मूल के लगने के बाद इसकी सूचना रानी पुलिस को दी गयी जहाँ परिजनों ने 4दिन पूर्व लापता होने का रिपोर्ट दर्ज कराने की बात सामने आने पर रानी पुलिस के मदद से कुछ घंटे बाद उसके परिजन जोगबनी थाना में उसकी खोजबीन के लिए पहुँचे । घायल व्यक्ति की तस्वीर दिखाने पर पहचान उसके परिजन 13 वर्षीय बेटी व उसकी सास ने की । इसके परिजनों ने बताया कि इसका नाम विजय कुमार क्षत्रीय( 64 )वर्ष जो नेपाल रानी विराट नगर के वार्ड 14भगवती चौक का निवासी है , यह व्यक्ति मान्सिक रूप से थोड़ा कमजोर तथा कान न से भी कम सुनता था । कुछ दिनों से घर से लापता था जिसकी गुमसुदगी की शिकायत परिजनों ने रानी थाना मे किया था । जोगबनी पहुँचे परिजनों को फिलहाल पुर्णिया भेजा गया है ।

Advertisements
Ad 1

Related posts

घर में घुसकर 15 वर्षीय छात्रा का अपहरण, हथियार के बल पर ले जाने का आरोप; सात नामजद

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सांसद पूर्णिया द्वारा समाहरणालय में टीबी ग्रसित मरीजों को उपलब्ध कराई गई पोषण सामग्री

2 साल में ही उखड़ गई करोड़ों की सड़क, कीचड़ में तब्दील मार्ग से राहगीर बेहाल

error: