बिहार

श्याम रजक ने फुलवारी में भरा नामांकन, विशाल जनसभा में जनता ने जताया अपार समर्थन

फुलवारीशरीफ, अजित। जदयू प्रत्याशी और पूर्व मंत्री श्याम रजक ने बुधवार को फुलवारी शरीफ विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन के बाद उन्होंने शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह चौक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद नामांकन जुलूस के साथ प्रमुख मार्गों से होते हुए सभा स्थल पहुंचे. पूरे रास्ते में लोगों ने उन पर फूलों की वर्षा की और गर्मजोशी से स्वागत किया। सभा में फुलवारी और पुनपुन प्रखंड के एनडीए कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही. मंच पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।

अपने संबोधन में श्याम रजक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में विकास की जो धारा प्रवाहित की है, वैसा काम आज तक किसी सरकार ने नहीं किया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। रजक ने फुलवारी शरीफ की तरक्की का जिक्र करते हुए कहा, “कभी यह इलाका गांव जैसा था, आज यह महानगर की तरह विकसित हो चुका है.” उन्होंने कहा कि वे सात बार विधायक रह चुके हैं और आठवीं बार जनता से आशीर्वाद मांग रहे हैं।

Advertisements
Ad 1

इस मौके पर एमएलसी नीरज कुमार, राजेंद्र सिंह राठौड़, पटना जिला प्रभारी एवं राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव, पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मौलाना बलियावी साहब, मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज सिंह, पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष नवीन आर्य, पार्टी प्रवक्ता नेहोरा यादव, जदयू प्रवक्ता नवल शर्मा, पटना जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, पूर्व प्रमुख सुरेश पासवान, सक रै चा पंचायत मुखिया संतोष कुमार सिंह, मिन्हाज,फुलवारी नगर परिषद अध्यक्ष आफताब आलम, फुलवारी प्रखंड अध्यक्ष राम प्रवेश सिंह, पुनपुन प्रखंड अध्यक्ष अनिल साहनी सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता और जनता उपस्थित रहे।

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

error: