बिहार

फूलों की होली के साथ श्रीमदभागवत कथा का समापन

पटनासिटी(रॉबीन राज): होली खेलत हैं गिरधारी….होलिया खेले राम लल्ला समेत अन्य भजनों के साथ साधन धाम में चल रहे श्रीमदभागवत कथा का समापन हो गया। मौका था छोटी पटनदेवी स्थित पटना साधन धाम परिवार द्वारा आयोजित श्रीमदभागवत कथा में भगवान शिव के सवा लाख पार्थिव पूजन के साथ सुदामा चरित्र और होली महोत्सव के आयोजन में श्रद्धांलुओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और दरबार मे अपनी हाजरी लगाई। कलाकारों ने जब होली खेले नंदलाल बिरज में होली खेले नंदलाल गीत शुरू किया तो वहां मौजूद सभी लोग थिरकने लगे। इस दौरान भक्तों ने फूलों की होली खेली और भजनों की रस धारा में सरोबार होकर झूमते रहे।

वहीं कथावाचक श्री चंदन कृष्ण शास्त्री ने भगवान सुदामा के चरित्र का वर्णन करते हुए भगवान श्री कृष्ण और सुदामा की अटूट मित्रता की तरह समाज में सभी वर्ण और वर्ग के लोगों को जोड़ने और समाज को संगठित करते हुए सभी लोगों को सनातन धर्म का अनुसरण करने और धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर ब्राह्मणजनों, भागवत कथा के संगीत कलाकार और कमिटी के सदस्य को अंगवस्त्र से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अनंत अरोड़ा, सुरेश अरोड़ा, राम लाल खेतान, मनीष अग्रवाल, राजकुमार तिवारी, सराज कपूर सहित सभी सक्रिय रहे।

Related posts

सावन पर्व की तीसरी सोमवारी पर जल भरने व स्नान करने के दौरान बरंडी नदी में डूबने से तीन बालक की मौत!

गंगा किनारे एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया

इमारत शरिया के केंद्रीय कार्यालय में शान से फहराया गया तिरंगा

error: