बिहार

चार मोटर साइकिल चोर अरेस्ट, चोरी की बाइक बरामद

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): नगर थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा फुटेज के आधार पर चार मोटर साइकिल चोर को गिरफ्तार किया है और चोरी गई मोटर साइकिल भी बरामद कर लिया है.फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार चोर पहले भी मोटर साइकिल चोरी सहित कई अपराधिक मामले में जेल जा चुके हैं.दरअसल बीएमपी 16 के पास एक संस्थान के बाहर लगी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी जिसका सीसीटीवी फुटेज इलाके में वायरल हो रहा था.

पुलिस ने सीसीटीवी वायरल वीडियो फुटेज को देख चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की.सीसीटीवी के इस विडीयो के आधार पर चोरों की पहचान की गई और मोटर साइकिल चोर नबी हसन,इमारन,इलियास और साहीर रहमान को गिरफ्तार करने के साथ इनके पास से चोरी की गई मोटर साइकिल बरामद किया गया. नबी हसन कुख्यात मोटर साइकिल चोर है और पहले भी गर्दनीबाग सहित कई थानों से मोटर साइकिल चोरी करते हुए पकड़ा कर जेल जा चुका है. इसके साथ ही अन्य तीन पर भी अपराधिक मामले दर्ज हैं और यह लोग भी मोटर साइकिल चोरी एवं अन्य अपराधिक मामले में जेल जा चुके हैं. गिरफ्तार नबी हसन को गर्दनीबाग,बेउर और खगौल थाना रिमांड में लेकर पूछताछ करेगा क्योंकि इनके खिलाफ इन थानों में भी मामला दर्ज है . फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Related posts

ज्वेलर्स व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर DGP बिहार एवं ADG लॉ एंड ऑर्डर के साथ संवाद कार्यक्रम

भिखना पहाड़ी में AISA का कैंडल लाइट विजिल, छात्रों ने सत्य निकेतन हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

पटना को जाम मुक्त बनाने के लिए विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटाए जा रहे अवैध कब्जे

error: