पटना, अजीत। पटना के राजीवनगर मेन रोड मनोकामना सिद्ध पीठ मंदिर के स्थापना एवम अयोध्या में बन रहें भव्य राम मंदिर के अवसर पर श्री सीताराम एवम श्री साई शोभा यात्रा मनोकामना सिद्धपीठ मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. शोभा यात्रा में मुख्य रूप से दो हाथी ग्यारह ऊंट,इक्कीस घोड़ा, चार बैंड बाजा और 500 से अधिक महिला और पुरुषों की टोली सड़क पर भक्तिमय रूप से झूमते हुए शोभा यात्रा में शामिल रहें.इस धार्मिक कार्यक्रम का आरंभ श्री सीताराम जी और साई जी महाराज की आरती उतार कर किया गया।
शोभा यात्रा मंदिर परिसर राजीव नगर से निकल कर अटल पथ के रास्ते होते हुए आईटीआई कुर्जी मोड़ होते हुए पॉलिटेक्निक होते पुनः अटल पथ के रास्ते होकर राजीवनगर देर शाम साई मंदिर मनोकामना सिद्ध पीठ मंदिर को वापस आया. शोभा यात्रा मंदिर पहुंचने के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया.कार्यक्रम के सफल बनाने में सुनील सिंह , उमा शंकर, चंचल अकेला , रवि शंकर , साहिल शंकर , आदित्य शंकर , गोविंद शंकर , जितेंद्र कुमार , सोमेंद्र कुमार , सुनील , अनिल , पुत्तू , मनीष , रत्न,मोनिका कुमारी , अर्चना , निर्मला शंकर , शालिनी शंकर , कृष्ण देवी , ज्योत्सना राज , सोनाली सहित हजारों की संख्या में भक्तगण शामिल रहें।
