पंजाब

भारी मात्रा में विस्फोटक, सामग्री के साथ दुकानदार गिरफ्तार!

फरीदाबाद,  धर्मवीर शर्मा : क्राइम ब्रांच की टीम ने बल्लभगढ़ की मुकेश कॉलोनी के एक प्लॉट में छापा मारकर वहां से भारी मात्रा में विस्फोटक (पोटाश) सामग्री बरामद की है। पुलिस ने कि गोदाम के मालिक पुनीत को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है की दिवाली के लिए यह पोटाश लाया गया था। पुलिस का दावा यह भी है कि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और जांच में और भी पुनीत के ठिकानों से विस्फोटक सामग्री बरामद होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस में आरोपी के खिलाफ एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत से 3 दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है।

पुलिस गिरफ्त में दिखाई दे रहा है यह युवक पुनीत है, जो बल्लभगढ़ की मंडी में व्यापारी है और आज पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। पोटाश नामक सामग्री पुनीत ने मुकेश कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में जमा की हुई थी और उसके साथ गंधक भी कई कट्टोँ में भरा हुआ था। क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 के इंचार्ज अनिल कुमार की माने तो उन्हें सूचना मिली थी कि मुकेश कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में भारी मात्रा में विस्फोटक (पोटाश और गंधक) सामग्री रखी हुई है जिसे दिवाली पर सेल के लिए लाया गया है। पुलिस में इसी गली में रहने वाले गोदाम के मालिक पुनीत को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच के इंचार्ज अनिल कुमार की माने तो आरोपी का उन्होंने अदालत से तीन दिन उसे रिमांड के दौरान उससे पूछताछ की जाएगी कि कहां से यह विस्फोटक सामग्री आई है और कहां पर इसे भेजने वाला था।

अनिल कुमार, इंचार्ज, सेक्टर 30 क्राइम ब्रांच फरीदाबाद आरोपी को अदालत में पेश करने लेकर जाती पुलिस।उस गोदाम के विजुअल जिसमें विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी

Related posts

बदमाश और हरियाणा एसटीएफ टीम के बीच हुई मुठभेड़

युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपी को पुलिस ने बाजार में पैदल घुमाया

ड्राइव इन 24 होटल में महिला का बैग चोरी मध्य प्रदेश से पकड़ा गया बाल अपचारी

error: