बिहार

दिल दहला देने वाली घटना : पटना के बाबूचक में तीन बच्चों की डूबने से मौत!

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित बाबूचक गांव में एक दुखद घटना सामने आई, जिसमें तीन मासूम बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई. इस हादसे ने पूरे गांव में मातम और शोक का माहौल पैदा कर दिया।

मृतक बच्चे मधु राय के पोते थे, जिनकी उम्र क्रमशः 12 वर्षीय आयुष कुमार, 10 वर्षीय बजरंगी और 8 वर्षीय पंकज कुमार थी. बताया जा रहा है कि बच्चे एक खेत में बने पानी भरे गड्ढे में खेल रहे थे, जो मिट्टी के अवैध खनन से बना था और अब जानलेवा साबित हुआ।

Advertisements
Ad 1

हादसे की सूचना मिलते ही शाहपुर और फुलवारी थाना की पुलिस, फुलवारी के अंचलाधिकारी और डीएसपी मौके पर पहुंचे. तीनों बच्चों के शव जब उनके घर लाए गए, तो परिजन रो-रोकर बुरे हाल में थे. उनकी चीत्कार और विलाप सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। यह घटना एक बार फिर अवैध मिट्टी खनन से उत्पन्न खतरों को उजागर करती है. ऐसे गड्ढे बच्चों और जानवरों के लिए जानलेवा साबित होते हैं।

बाबूचक में इस हादसे पर फुलवारी शरीफ प्रखंड के विधायक गोपाल रविदास ने गहरा दुख जताया. विधायक ने मृतक बच्चों के परिजनों से संयम बनाए रखने की अपील की और जिला प्रशासन तथा आपदा प्रबंधन विभाग से आग्रह किया कि वे मृतक परिवार को सरकारी नियमों के अनुसार मुआवजा प्रदान करें।

Related posts

शेखपुरा जिला के बरबीघा नगर परिषद में रौशन खेमे का दबदबा बरकरार, सशक्त स्थायी समिति चुनाव में एकतरफा जीत

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू

स्मैक, अवैध राइफल और 4.28 लाख नकदी के साथ युवक गिरफ्तार!

error: