बिहार

शमायल अहमद और राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन बने स्पोर्ट क्लाइम्बिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के नए सलाहकार

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) स्पोर्ट क्लाइम्बिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (SCFI) के महासचिव कर्नल डॉ. एस.पी. मलिक ने घोषणा की है कि तीन प्रतिष्ठित हस्तियों को फेडरेशन के सलाहकार के रूप में जोड़ा गया है। इनमें सैयद शमायल अहमद, अध्यक्ष स्पोर्ट क्लाइम्बिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन (जिससे देशभर के 2 लाख से अधिक स्कूल जुड़े हैं) शामिल हैं। इसके साथ ही राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, जिनका राजनीतिक अनुभव अत्यंत व्यापक है, और पद्मश्री मुरलीकांत पेटकर, भारत के पहले पैरा ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित दिग्गज खिलाड़ी को भी सलाहकार नियुक्त किया गया है।

Advertisements
Ad 1

इन तीनों हस्तियों का जुड़ना न केवल फेडरेशन की साख को मजबूत करेगा बल्कि खेल पर्वतारोहण (स्पोर्ट क्लाइम्बिंग) को देशभर में लोकप्रिय बनाने में भी मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर देशभर से शुभकामनाएँ मिल रही हैं। विशेष बधाई संदेश फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रिगेडियर एम.पी. यादव, बिहार के पहले राष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाइम्बर एवं सचिव सैयद अबादुर रहमान, तथा महासचिव कर्नल डॉ. एस.पी. मलिक की ओर से आए हैं। फेडरेशन ने अपने नए सलाहकारों का स्वागत करते हुए संकल्प लिया है कि भारत में स्पोर्ट क्लाइम्बिंग को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जाएगा।

Related posts

यातायात पुलिस को क्रेन संचालन का प्रशिक्षण, सुरक्षित और त्वरित कार्रवाई पर जोर

तनाव से मुक्ति का मंत्र: तक्षशिला कॉलेज में शिक्षकों-छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर मंथन

मध्य पूर्व संकट के बीच एलपीजी किल्लत : फुलवारी शरीफ में चोर गिरफ्तार

error: