बिहार

बिहार के ज्वेलरी कारोबारियों ने राज्यपाल से की मुलाकात, सुरक्षा और उद्योग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। बिहार में ज्वेलरी कारोबारियों की सुरक्षा और उद्योग से जुड़े मुद्दों को लेकर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन (AIJGF) बिहार इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैय्यद अता हसनैन से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में बीते माह ज्वेलरी कारोबारियों के साथ हुई लूट और हत्या की घटनाओं पर गहरी चिंता जताई। साथ ही उद्योग से जुड़े विभिन्न समस्याओं और व्यापारिक माहौल पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Advertisements
Ad 1

अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि राज्यपाल ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि वे इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे, ताकि ज्वेलरी व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस शिष्टमंडल में अशोक कुमार वर्मा के अलावा राकेश कुमार डालमिया, राज कुमार राजा, शीतल नायक और देवेंद्र देव वर्मा भी शामिल रहे।

Related posts

पटना में वाहन जांच के दौरान हथियार, स्मैक और कारतूस के साथ 3 गिरफ्तार!

डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक : भूमि विवाद जल्द निपटाएं, शराब माफियाओं पर कसे शिकंजा

बिहार की तीन विभूतियों को पद्मश्री सम्मान मिलने पर मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने जताया हर्ष

error: