बिहार

जहानाबाद एसपी ने जनता दरबार में सुनीं 16 शिकायतें, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

जहानाबाद, न्यूज़ क्राइम 24। पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद द्वारा बुधवार को आयोजित जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान कुल 16 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे।

जनता दरबार में उपस्थित लोगों की शिकायतों को पुलिस अधीक्षक ने ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। इस मौके पर कई फरियादियों ने अपनी समस्याओं के शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई, वहीं अधिकारियों को मामलों की समीक्षा कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।

Related posts

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

बिहार में नई चीनी मिलों की राह होगी आसान, मध्य प्रदेश के निवेशकों से मिले गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

अंगदान को बढ़ावा देने चलेगा व्यापक अभियान, दधीचि समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ेगी सरकार : सीएम

error: