ताजा खबरेंबिहार

पटना में छाया घना कोहरा, वाहनों से लेकर रेल परिचालन भी प्रभावित

पटना: राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में ठंड का प्रकोप एकाएक बढ़ गया है. पटना में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से नीचे जा पहुंचा है. वहीं राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. तापमान में एकाएक गिरावट होने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. वही ठंड बढ़ने से सड़को पर घना कोहरा छाया हुआ है. सड़को पर घना कोहरा के कारण वाहनों को चलने में परेशानी हो रही है। वाहन चालक दिन में वाहन का लाइट जला कर चलने को मजबूर है. घना कोहरा से रेल परिचालन भी प्रभावित हो रहा है. कोहरे के कारण ट्रेन की रफ्तार भी धीमी हो गई है. ट्रेन अपने निर्धारित समय से बिलम चल रही है. वही ठंढ से बचने के लिए कुछ लोग कचरे को इकट्ठा कर सड़क किनारे अलाव जला कर ताप ले रहे है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बिहार : केंद्र-राज्य के सहयोग से बिहार में विकास को मिलेगी रफ्तार : 1 जुलाई से लागू होगी VB G RAM G योजना

डीएम ने जन-कल्याण शिविर का किया औचक निरीक्षण : आई-कार्ड अनिवार्य, 30 जून तक लंबित काम निपटाने के निर्देश

नशा मुक्त सप्ताह’: अनुमंडल से प्रखंड तक अधिकारियों-कर्मियों ने ली ‘नशा मुक्त भारत’ की शपथ

error: