बिहार

नहीं नजर आया शाबान का चांद

फूलवारीशरीफ(अजीत यादव): गुरुवार को इस्लामिक माह शाबान का चांद नज़र नहीं आया। फूलवारी शरीफ खानकाह मुजिबिया और बिहार झारखंड बंगाल व उड़ीसा के मुसलमानों की सबसे बड़ी एदारा इमारत शरिया ने एलान किया है कि शब-ए-बारात का पर्व 18 मार्च को मनाया जाएगा।

खानकाह मुजिबिया के प्रशासक हज़रत मौलाना हाजी शाह मिन्हाज उद्दीन क़ादरी औऱ इमारत-ए-शरिया के नाऐब काजी शरियत हजरत मौलाना मोहम्मद सुहैल अख्तर कासमी ने यह एलान किया है कि गुरूवार को देश के किसी भी हिस्से में चांद देखे जाने की सूचना नहीं मिली है इसलिए 5 मार्च शनिवार को शाबान की पहली तारीख होगी और 18 मार्च को शब-ए-बारात मनाया जायेगा।

Related posts

लायंस क्लब ऑफ़ पाटलिपुत्र सेवा के सौजन्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चोरी के दो एंड्रॉइड मोबाइल के साथ विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

‘युवा फॉर स्वच्छता’ पेंटिंग प्रतियोगिता में सुहानी प्रथम, मनीष द्वितीय और निशा तृतीय

error: