बिहार

वरीय अधिवक्ता शाह अली मुजफ्फर मोनमी का 85 वर्ष की आयु में निधन

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता शाह अली मुजफ्फर मोनमी का आज 11 दिसंबर 2025 को निधन हो गया. वे पटना के बैक म्यूजियम रोड स्थित अपने आवास में रहते थे और निधन से पहले हल्का बुखार था।

शाह अली मुजफ्फर मोनमी का अंतिम संस्कार फुलवारी शरीफ स्थित शाही संगी मस्जिद के निकट उनके पारिवारिक कब्रिस्तान में संपन्न हुआ. उनके पीछे पत्नी, एक पुत्र, एक पुत्री, नाती-नातिन और पोता-पोती रह गए हैं।

Advertisements
Ad 1

स्वर्गीय मोनमी पूर्व मंत्री के पुत्र थे और उनका परिवार स्वतंत्रता संग्राम और बिहार के राजनीतिक जीवन में गहरी पहचान रखता है. स्वतंत्रता के बाद मोनमी परिवार श्री बाबू के मंत्रिमंडल में विभिन्न विभागों में सेवा दे चुका है।

शाह अली मुजफ्फर मोनमी स्वर्गीय हरुननगर कॉलोनी के नामांकित शाह ह्रोन साहब के भाई तथा शाह मोलवी मूसा साहब के नाती थे. उनके अंतिम संस्कार की नमाज़ मगरिब के बाद अदा की गई। उनका निधन पटना के न्यायिक और राजनीतिक क्षेत्र में एक शून्य छोड़ गया है और उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएग।

Related posts

शेखपुरा जिला के बरबीघा नगर परिषद में रौशन खेमे का दबदबा बरकरार, सशक्त स्थायी समिति चुनाव में एकतरफा जीत

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू

स्मैक, अवैध राइफल और 4.28 लाख नकदी के साथ युवक गिरफ्तार!

error: