बिहार

मजदूर दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): आज अरोड़ा हाउस शांति श्री भवन में मजदूर दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि माननीय नीरज कुमार सदस्य बिहार विधान परिषद, मुख्य प्रवक्ता बिहार प्रदेश जदयू सह पूर्व मंत्री बिहार विशिष्ट अतिथि आदरणीय रविन्द्र कुमार पटेल अध्यक्ष पटना महानगर जदयू थे। अनन्त अरोड़ा ने बताया जनता दल यूनाइटेड पटना महानगर के द्वारा यह आयोजन हुआ। सैकड़ो महिलाएं एवं पार्टी के लोगो ने हिस्सा लिया इस कार्यक्रम में सम्मानित मजदूर अनिता देवी, उषा देवी, किरण देवी, सीता कुमारी, मनोज कुमार, राजकुमार, श्याम कुमार सिन्हा जी को सम्मानित मुख्य अतिथि नीरज जी के द्वारा अंग वस्त्र माला से सम्मानित किया गया,स्वागताध्यछ अनन्त अरोड़ा ने बताया इस कार्यक्रम का अध्यछता विक्की निषाद ने किया।

संचालन मुकेश ठाकुर ने किया धन्यबाद ज्ञापन पवन मेहता जी ने किया,मुख्य अथिति नीरज जी ने आदरणीय नीतीश कुमार जी के द्वार मजदूरों के लिए की गई लाभकारी योजना के बारे में बताया नीतीश जी ने मजदूरों के उज्ज्वल भविष्य लिए किए गए योजनाओं के लिये कार्यों पर प्रकाश डाला महानगर अध्यक्ष रविंदर जी ने मजदूर दिवस पर मुख्यमंत्री जी के द्वारा किये गए कार्यो को बताया,अनन्त अरोड़ा ने सभी को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दी।प्रदेश सचिव रुचि अरोड़ा ने बताया माननीय नीतीश जी ने कोरोना काल मे प्रवासी मजदूरों को वापस लाने के लिए कई योजनाएं बनाई और उनकी योग्यता के हिसाब से उन्हें रोजगार देने का काम किया।प्रदेश सचिव पूजा शर्मा जी ने मजदूर दिवस पर बात रखी राजकुमार पटेल जी कन्हाई पटेल जी ने बातों को रखा अंजनी पटेल जी ने विकास कार्यो पर प्रकाश डाला।

Advertisements
Ad 1

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश सचिव रुचि अरोड़ा, पूजा एना शर्मा, पूनम मेहता, रेणु कुशवाहा राज जी संजय रामप्रवेश जी, धनंजय सिंह जी,प्रियका कुमार, ममता शर्मा,मनोज कुमार, राहुल खंडेलवाल, सुरेंदर केशरी जी पंकज कुशवाहा जी, अभिषेक जी, चन्द्रमणि पंडित गुड्डू पाठक, पप्पू पटेल, केशव जी, राजकुमार पटेल, अमित कुमार,चंदन केशरी जी,अभिषेक जी,पप्पू पटेल ,पंकज सिंह,सहित सैकड़ों पार्टी के साथियों ने इसे सफल बनाया।

Related posts

विधानसभा में जयनगर से घूरना सड़क निर्माण का मांग

बसमतिया पुलिस ने 87 लीटर शराब व बाइक किया जप्त!

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

error: