बिहार

छकरबंधा के जंगल से 4537 डोटोनेटर जप्त!

गया(अरुणज्य प्रजापति): नक्सल प्रभावित क्षेत्र डुमरिया प्रखंड के छकरबंधा के जंगल से पुलिस ने 4537 डोटोनेटर जब्त किया है।

केंद्र सरकार द्वारा छकरबंधा को नक्सल मुक्त बनाने के चल रहे अभियान के तहत शनिवार को शाम में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री डोटोनेटर बरामद किया गया है। सर्च अभियान में निकले कोबरा 205 बटालियन और सीआरपीएफ 159 बटालियन ने थाना क्षेत्र के जमुनिया कोला और राजू घाट। नाला इलाके 4537डोटोनेटर ,एक देसी कट्टा और दो कारतूस बरामद किया है।

हालांकि इस अभियान के दौरान किसी नक्सली के गिरफ्तारी की खबर नहीं है कोबरा कमांडो कैलाश के नेतृत्व में चल चले अभियान में सुरक्षाबलों को राजू घाट नाला और जमुनिया कोला इलाके में विस्फोट पदार्थ मिला।

Advertisements
Ad 1

इसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर कई घंटे तक और विस्फोटकों की मिलने की आस पास में छापेमारी की गई। बाद में सभी डोनेटर को आवश्यक कार्रवाई के लिए छकरबंधा थाना परिसर में लाया गया।

संबंधित मामले में 15 अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया ऑपरेशन को लीड कर रहे द्वितीय कमान अधिकारी रूपनारायण बिरौली ने बताया कि कछकरबंधा क्षेत्र का इलाका नक्सलियों की शरण स्थली माना जाता है। लेकिन संबंधित इलाके में लगातार अभियान चलने से नक्सली भाग कर दूसरे इलाके में शरण ले लिए हैं।

Related posts

बरबीघा में PMSMA के तहत लगा निःशुल्क प्रसवपूर्व जांच शिविर, गर्भवती महिलाओं को मिलीं मुफ्त सेवाएं

आदर्श ग्राम योजना के तहत शेखपुरा के 21 गांवों का चयन, समाहरणालय में हुई कार्यशाला

किसानों को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक मिलेगा एग्रीकल्चर फीडर से बिजली: सीएम सम्राट चौधरी

error: